Chamoli: चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम ने किया कमेड़ा से बद्रीनाथ तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Chamoli: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व जनपद में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन चमोली द्वारा जनपद सीमा के अंतर्गत कमेड़ा से बद्रीनाथ तक करीब 157 किलोमीटर यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कमेड़ा, गौचर, चटवा पीपल, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, भनेर पानी, पागल नाला, हेलंग, जोशीमठ और गोविन्द घाट सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की पहल पर जनपद के सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बसों में बैठकर स्वयं बद्रीनाथ तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यातायात, पेयजल, विद्युत, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आंकलन किया।

Nainital: कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप 

जिलाधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित है। कपाट खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर 30 मार्च तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बरसात के मौसम में संभावित यातायात बाधा को देखते हुए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था के लिए नगर पालिकाओं, जिला पंचायत और तहसील प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।