Haridwar: सोशल मीडिया पर पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने पर विवाद हो गया है। शिवालिक नगर स्थित कार्यालय में तैनात वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष केश खुराना के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पोस्ट को झूठा, भ्रामक और मानहानिकारक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला कोर्ट में जाएगा और कोर्ट में ही सभी आरोपों का जवाब भी दिया जाएगा।
शिवालिक नगर स्थित ड्रग विभाग के कार्यालय में तैनात सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि बीती 26 फरवरी को एक व्यक्ति कैश खुराना ने फेसबुक पर उनके खिलाफ पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने संबंधी पोस्ट सार्वजनिक की। पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में उन्हें टैग कर सवाल जवाब किए जाने लगे। जिससे उनकी शासकीय और सामाजिक छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से प्रतिष्ठा धूमिल करने और झूठी अफवाह फैलाने के उद्देश्य से किया गया है।
Uttarakhand: 9वीं की छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
उन्होंने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर विधिक कार्रवाई की जाने की मांग भी की है।
