Khatima में ओपन जिम का शुभारंभ, फिट इंडिया मूवमेंट का दिया संदेश 

Khatima: गांधी फुटबॉल मैदान, लोहिया हेड ग्राउंड खटीमा में ओपन जिम का शुभारंभ किया। फिट इंडिया मूवमेंट की भावना के अनुरूप स्थापित यह ओपन जिम युवाओं को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करेगी। सभी को व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

इसके उपरांत स्वास्तिक कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहुँचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 


Holi 2026: खटीमा में होली मिलन समारोह में सीएम धामी ने किया रंगोत्सव की खुशियों को साझा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपैड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए |

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।