Chamoli: सीमांत जनपद चमोली के गोचर में इन दिनों होली की रंगत पूरे शबाब पर है। जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा गोचर के ऐतिहासिक मैदान में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली महोत्सव के इस आयोजन ने सीमांत क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
Uttarakhand: नेपाल मे चुनाव…अंतर्राष्ट्रीय सीमा 72 घंटे के लिए रहेगी सील, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
होली महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया ।महोत्सव में कीर्तन मंडलियों ने पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर दर्शक भी झूम उठे। लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे कलाकारों की प्रतिभा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मुकेश नेगी, यूकेडी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।
