IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज को हराकर T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

IND vs WI Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है। भारत की जीत में संजू सैमसन सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने इस मुकाबले मे 97 रनों की पारी खेली।


Uttarakhand: 7 मार्च को गृह मंत्री अमित का हरिद्वार दौरा, सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के समीफाइनल में जगह बना ली है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला गया।

अब भारत का टी20 विश्व कप में अगला मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा।

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।