Holi 2026: थराली विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, क्षेत्रवासियों को दी बधाई  

Holi 2026: रामलीला मैदान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओ और पत्रकारों के साथ होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी है।


Chamoli: थराली से भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा द्वारा थराली के रामलीला मैदान थराली में भव्य होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षो,युवा मोर्चा के अध्यक्षो,कार्यकर्ताओ ने सम्मिलित होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी।

कार्यक्रम में बधाणी संस्था और युवा गायक रमेश देवराड़ी के होली गीतों पर कार्यकर्ता जमकर झूमे।

Kumbh Mela 2027: कुंभ मेला क्षेत्र में पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए 50.27 करोड़ की मंजूरी

होली मिलन समारोह में थराली नगर पंचायत की अध्यक्ष सुनीता रावत भी सम्मिलित हुए। थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।