UK 07 Rider: टूटे मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, रोकर शेयर किया आखिरी व्लॉग, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी भी छोड़ गई, मेरी मौत के जिम्मेदार….

UK 07 Rider: उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल‌ ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना आखिरी वीडियो बताया। उन्होंने इस वीडियो में अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाये। इसके साथ ही उन्होंने मानसिक प्रताड़ना के चलते कई बार सुसाइड का प्रयास करने की बात कही। यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इस वीडियो में कई खुलासे किए।

अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं। अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है।

Dehradun: अमृत 2.0 के तहत सहस्त्रधारा पेयजल योजना मंजूर, हल्द्वानी फायर स्टेशन में बनेंगे नए आवास, व्यय-वित्त समिति ने लगाई मुहर

अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया।

अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।