Chamoli: नंदानगर के लुणतरा गांव में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने पेश की अनूठी मिसाल

रिपोर्ट – सुरजीत सिंह बिष्ट

Chamoli: पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हमारी *समृद्ध संस्कृति और नारी शक्ति के अटूट संगम* को दर्शाती है। जनपद के विकासखंड *नंदानगर के लुणतरा गांव में महिलाओं* ने न केवल अपनी परंपराओं को जीया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।

 

 

चमोली जनपद के विकासखंड नंदानगर स्थित लुणतरा गांव आज पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मंगल गीतों से गुंजायमान रहा। अवसर था *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का।* इस खास मौके पर गांव की महिलाओं ने एक अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत भावुक और प्रेरणादायक रही, जब महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी ने गांव की *दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला* नागरिक *श्रीमती खिमूली देवी जी* का शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। यह दृश्य युवा और बुजुर्ग पीढ़ी के बीच सम्मान और स्नेह के सेतु जैसा नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री बच्चन सिंह बिष्ट जी* (जिला न्यायालय गोपेश्वर) उपस्थित रहे। हाल ही में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए बिष्ट जी के साथ ही गांव के प्रथम नागरिक यानी ग्राम प्रधान ने भी शिरकत की। वक्ताओं ने मंच से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी नींव के पत्थर के समान है।

उत्सव का सबसे आकर्षण केंद्र रहा *लुणतरा की महिलाओं का पारंपरिक पहाड़ी पहनावा। लवा, पाखुला और पारंपरिक आभूषणों में सजी महिलाएं साक्षात उत्तराखंड की संस्कृति का प्रतिनिधित्व* करती नजर आईं। महिलाओं ने मंच पर केवल भाषण ही नहीं दिए, बल्कि पारंपरिक गीतों, झौड़ा, झूमेलो और चांचरी नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

महिला मंगल दल अध्यक्षा *उर्मिला देवी* के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि सुदूर गांवों में बैठी महिलाएं भी जागरूक हैं। विचार-विमर्श के दौरान यह संकल्प लिया गया कि महिलाएं अब केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गांव और देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

T20 WC Winner: भारत बना विश्व चैंपियन, तीसरी बार जीता T–20 वर्ल्ड कप खिताब, सूर्या सेना ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई