Chamoli: लुणतरा गांव के युवा सुरजीत बिष्ट की पहल रंग लाई, अब हर विकासखण्ड में युवा और महिला मंगल दलों को दिया जा रहा है डिजिटल प्रशिक्षण

Chamoli: चमोली जनपद के ग्राम पंचायत लुणतरा के युवक मंगल दल सदस्य सुरजीत सिंह बिष्ट की दूरदर्शी सोच अब प्रदेश स्तर पर नई दिशा देने जा रही है। पिछले वर्ष सुरजीत सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष गांवों में सक्रिय महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के सदस्यों को डिजिटल प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किया गया था। और अब धामी सरकार ने युवाओं और मातृशक्ति को तकनीक से जोड़ने के अपने वादे को पूरा कर दिया है।

चमोली जिले के नंदा नगर विकासखंड से 7 मार्च 2026 को पूरे उत्तराखंड के युवक और महिला मंगल दलों के लिए ‘डिजिटल प्रशिक्षण अभियान’ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ नंदा नगर विकासखंड उत्तराखंड का पहला विकासखंड बन गया है, जहां डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण मिशन कार्यक्रम सबसे पहले शुरू किया गया । ग्राम पंचायत लुणतरा सहित पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है।

“सरकार के इस निर्णय से जहां ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को डिजिटल तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि 9 मार्च यानी सोमवार को विकासखंड कर्ण प्रयाग में भी विधिवत रूप से इसका शुभारंभ हो चुका है।

वहीं सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी। इस महत्वपूर्ण पहल की नींव पिछले वर्ष देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा संवाद’ में रखी गई थी। नंदा नगर के लुणतरा गांव निवासी सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष युवाओं और महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने का सुझाव रखा था। मुख्यमंत्री ने न केवल इस सुझाव को सुना, बल्कि रिकॉर्ड समय में इसे धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया कि यह सरकार युवाओं की सरकार है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरजीत सिंह बिष्ट की यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि सकारात्मक सोच और प्रयास से गांव से उठी आवाज भी सरकार तक पहुंच सकती है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख और प्रधान संगठन के अध्यक्ष अवतार सिंह ने सुरजीत सिंह की दूरगामी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में तकनीक की नई अलख जगाएगा।

Chamoli: नंदानगर के लुणतरा गांव में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने पेश की अनूठी मिसाल