Uttarakhand: सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी मामले पर हुई पहली FIR, उत्तराखंड में भारी रोष, सख्त कार्रवाई की मांग

Uttarakhand: लक्ष्मण झूला/स्वर्गाश्रम (यमकेश्वर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता जी के खिलाफ सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज यमकेश्वर, स्वर्गाश्रम निवासी डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायती पत्र के अनुसार, अब्दुल्ला सलीम तथाकथित मौलाना नामक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता जी के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सीएम योगी की माता जी का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है और वे एक अति वृद्ध एवं सम्मानित महिला हैं। उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली इस टिप्पणी से न केवल मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी के समर्थकों में, बल्कि समस्त उत्तराखंड वासियों में भारी दुख और नाराजगी है।

प्रमुख मांगें:

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने थाना अध्यक्ष, लक्ष्मण झूला को सौंपे गए पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया है:

अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति (अब्दुल्ला सलीम) का तत्काल संज्ञान लिया जाए।

धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के जुर्म में आरोपी पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

ऐसे तत्वों पर लगाम कसी जाए जो समाज की शांति और मर्यादा को भंग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Uttarakhand Budget: कृषि, उद्योग, पर्यटन…. क्या ये तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ करेंगे तीन बड़े लक्ष्यों की पूर्ति

जनता में आक्रोश

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा, “हम सभी उत्तराखंड वासी इस घटना से बेहद आहत हैं। एक बुजुर्ग महिला, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, उनके प्रति ऐसी शब्दावली का प्रयोग असहनीय है। पुलिस को इस मामले में तुरंत कड़ा रुख अपनाना चाहिए।”

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।