Gairsain: भराड़ीसैंण में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सीएम धामी सत्र से पहले सुबह की सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया और वहां उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा की हमारी सरकार का प्रयास इकोलॉजी और इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना है। जहां स्थानीय लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की सुविधा उपलब्ध हो सके।
Chamoli: भराड़ीसैंण में सीएम धामी ने किया अग्निवीरों के साथ संवाद
