Uttarakhand: भारतीय राजनीति में अपनी सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले हिमालय पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की आज पुण्यतिथि है।
Uttarakhand में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए नई एसओपी लागू
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
