Yamunotri Dham 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर में खुलेगा चारधाम का प्रथम द्वार, तय हुआ शुभ मुहूर्त 

Yamunotri Dham 2026: चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त भी घोषित हो गया है। यमुना जयंती के शुभ अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन प्रवास खरसाली में विधिवत घोषणा की।

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत

जिसके अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृर्तिका नक्षत्र कर्क लग्न आयुष्मान योग में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए 19 अप्रैल को ही मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुनोत्री मंदिर से मां यमुना की उत्सव डोली सुबह 8:45 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए साथ जायेगी। बताया कि रविवार को 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।