Uttarakhand Crime: पुरानी रंजिश में यूपी के छात्र की देहरादून में हत्या, 3 गिरफ्तार

Uttarakhand Crime: राजधानी देहरादन के प्रेमनगर क्षेत्र केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Uttarakhand Congress: धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोली कांग्रेस, “बेमिसाल नहीं, बेहाल रहा कार्यकाल 

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Yamunotri Dham 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर में खुलेगा चारधाम का प्रथम द्वार, तय हुआ शुभ मुहूर्त 

देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते 23 मार्च को दोनों गुटों में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस ने मामले में तीन आरोपित युवराज कुमार (20), मधुर खंडेलवाल (19) और शिवम शर्मा (20) को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपित एक ही संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।