Dehradun के राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के मामले में एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना रोड रेज नहीं बल्कि एक दिन पहले बार में हुए विवाद का नतीजा थी।
उन्होंने कहा कि बिल को लेकर बार में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अगली सुबह स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर सवार युवकों का पीछा करते हुए उन पर फायरिंग की। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक बुजुर्ग को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
