West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के धाकड़ और धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बनगांव दक्षिण से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर से अशोक कीर्तनिया, बगदा से सोमा ठाकुर और गैघाटा से सुब्रत ठाकुर के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि जनता का यह समर्थन बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है और राज्य में बीजेपी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
ममता सरकार पर निशाना
बनगांव की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने टीएमसी और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। लोगों को डराना, धमकाना और लूटना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है।
Uttarakhand: दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट आई, धामी सरकार ने बांटी 7 को नई जिम्मेदारियां
उन्होंने कहा कि देशभर में डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और पश्चिम बंगाल में भी डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास, समृद्धि और सुशासन का नया दौर शुरू होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनगांव की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है और भारी बहुमत से कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कमल खिलेगा तो समृद्धि आएगी, विकास आएगा और कानून का राज स्थापित होगा।
