Dehradun: जनपद में वीकेंड पर “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक” के तहत दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा।
Dehradun: CM धामी ने पीएम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
पूरे जनपद में चले अभियान में 24 लोगों को ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार किया गया, जबकि 68 वाहनों को सीज किया गया। 115 चालकों के चालान कर 63,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। देर रात 1252 लोगों की चेकिंग की गई और 109 संदिग्धों पर कार्रवाई हुई।
वहीं बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले एक रेस्टोरेंट संचालक को भी गिरफ्तार किया गया।
