Dehradun: देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग उठी है। अधिवक्ता एवं कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
गौरतलब हो कि शनिवार को डीएबी पीजी कालेज देहरादून के छात्रसंघ समारोह में गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसके बाद से लगातार गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
Dehradun: ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक में हुड़दंगियों पर कार्रवाई, 24 गिरफ्तार, 68 वाहन सीज
हालांकि मासूम शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था और उसी तनाव का असर मंच पर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
