Uttarakhand: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महिला आरक्षण और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की “कथनी और करनी” में अंतर है।
Dehradun: पूर्व CM खंडूड़ी से मिलने पहुंचे सीएम धामी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
उन्होंने आरोप लगाया कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकारें हैं, वहाँ महिलाएँ सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं और उनका शोषण व बलात्कार जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं,। सुप्रिया ने प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए तंज कसा कि मोदी जी ने सिर्फ एक बात सही कही कि वह “महिलाओं से माफी मांगते हैं”,।
कांग्रेस प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि महिला आरक्षण का मुखौटा पहनकर भाजपा केवल अपना राजनीतिक हित साधना चाहती है… जबकि असलियत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
