Ramman: UNESCO की विरासत रम्माण’ उत्सव का समापन, मुखौटों के नृत्य और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

Ramman: प्रत्येक वर्षों की तरह इस वर्ष भी पैनखंडा क्षेत्र ज्योर्तिमठ के ग्राम सेलंग में भगवान राम, नृसिंह और भूमि क्षेत्रपाल देवता को समर्पित रम्माण मेले का आयोजन किया गया। वर्ष के बैशाख माह में ग्राम सेलंग की संयुक्त पंचायत इस मेले का आयोजन करती है। बैशाख माह की संक्रांति से इस मेले की शुरुआत होती है और विभिन्न चरणों में भूमियाल देवता की पूजा और हर दिन चावल से बने भात का भोग लगाया जाता है जिसमें गांव के प्रत्येक परिवार पूजा में सम्मिलित होते है।

अंततः इस मेले का समापन पौराणिक एवं ऐतिहासिक विरासत “रम्माण” के आयोजन के साथ होता है। रम्माण मेले की तिथि ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक में निकाली जाती और और पंचायत द्वारा ऐसे दिन और बार को तय किया जाता है जिसमें महीने का बेजोड़ दिन, गते और वार रविवार या बुधवार हो। इसी क्रम में इस साल पंचायत ने 13 गते बैशाख, रविवार का समय निकाला।

Uttarakhand: भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर, देहरादून में स्कूल बंद

रम्माण मेला पैनखंडा की पौराणिक एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत ही नहीं बल्कि यहाँ की प्राचीन जीवन पद्धति है, लोक की संस्कृति है। क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूर-दराज के लोग इस मेले को देखने गांव में आते है और स्थानीय देवी-देवता “भूमियाल” से प्रार्थना करते है कि साल में उगने वाली फसल अच्छी हो और इस पर किसी प्रकार का दैवीय खतरा पैदा न हो! रम्माण मेले में मुख्यतः गणेश, राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान ढोल की 18 तालों पर नृत्य ,सूर्य, वैदी, कानडु, ईश्वर, गाना-गानी, मालों का मल युद्ध नृत्य होता है तथा चोर का पात्र सबका मनोरंजन करता है।

 

अंत में भूमियाल देवता प्रकट होते है और मेले में आये सभी भक्तों को आशीर्वाद देकर सालभर के लिए अपने मूल स्थान में विराजमान हो जाते है। रम्माण मेले में देव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और देव भक्तों में खासा उत्साह भी देखने को मिलता है सैकड़ों की संख्या में लोग इस मेले का गवाह बनते है।

वर्तमान में स्थानीय ग्रामीण अपने व्यक्तिगत संसाधनों से ही इस मेले का आयोजन कर रहे है और हर वर्ष मेले को अपनी रीति-नीति से मना रहे है। इस वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार रिसर्च स्कॉलर जो कि साहित्य एवं लोक संस्कृति पर रिसर्च कर रहे है और संस्कृति कर्मी तथा साहित्यकार नन्द किशोर हटवाल भी इस मेले में सम्मिलित हुए।

Kedarnath Yatra: एसपी रुद्रप्रयाग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रम्माण मेले के इस पवन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी, वन पंचायत सरपंच पैनी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा आरती उनियाल, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथलेश सिंह फर्स्वाण, डॉ अजितपाल रावत, ग्राम प्रधान सेलंग रोशना बिष्ट, वन पंचायत सरपंच सेलंग शिशुपाल भंडारी, महिला मंगलदल अध्यक्षा सरिता देवी, मोहन सिंह फरस्वांण समेत कई देव भक्त उपस्थित थे।