Uttarakhand Assembly: महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस, सदन में निंदा प्रस्ताव पास, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

Uttarakhand Assembly: लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था। इस दौरान सदन में महिला आरक्षण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई।


उत्तराखंड विधानसभा में नारी सम्मान और महिला अधिकारों पर चर्चा के लिए बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस सत्र में विभिन्न दलों के विधायकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र में करीब छह घंटे तीन मिनट तक चर्चा चली, जिसमें भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और बसपा के सदस्यों ने भाग लिया।

Doon-Delhi Expressway: सीएम धामी दिल्ली से ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून, बोले—“नए भारत की नई रफ्तार”

उन्होंने बताया कि चर्चा के बाद संसदीय कार्य मंत्री द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। इसके साथ ही विशेष सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।