Chamoli: चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 10 मार्च 2026 का है, जब अलकनंदा नदी किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसके हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका जताई गई थी।
शव की पहचान बाद में सूरज पुरोहित के रूप में हुई, जो फरवरी से लापता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसओजी टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र तोपाल ने मृतक से ₹10,000 उधार लिए थे। उधारी को लेकर विवाद और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने 16 फरवरी को हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में ले जाकर अलकनंदा नदी में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
Chamoli: बद्रीनाथ धाम में कचरे से कमाई, स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल बना उदाहरण
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार व अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
