Pauri: मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण

Pauri: जनपद पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विकास भवन सभागार सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्थाओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों में जाकर कर्मचारियों से संवाद किया तथा कार्यालय संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।

Dehradun: लखवाड़ बांध में श्रमिक आंदोलन फिलहाल स्थगित, प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।