Rishikesh: श्रीभरत मंदिर झंडा चौक पर ऋषिकेश ज्वेलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के बयान के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील, जिसमें देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने को कहा गया था, के विरोध में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी झंडा चौक पर एकत्र हुए।
एसोसिएशन पदाधिकारी विशाल तायल ने कहा कि ज्वेलरी सेक्टर पिछले दो साल से सोने के बढ़ते दामों से आर्थिक संकट में है। कारोबार में गिरावट से दुकानदार प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में कारीगर बेरोजगार हुए हैं।
Dehradun: लखवाड़ बांध में श्रमिक आंदोलन फिलहाल स्थगित, प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम
व्यापारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के बयान के तीन दिन में ही देशभर में ज्वेलरी बिक्री 70-80% तक गिरी है। एसोसिएशन ने सरकार से सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर राहत के ठोस कदम उठाने की मांग की।
Pauri: मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
