Modi Government: PM मोदी के 12 साल पूरे, CM धामी बोले— 2014 से शुरू हुआ नए भारत का स्वर्णिम दौर

Modi Government: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 26 मई 2014 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक निर्णायक और परिवर्तनकारी दिन के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि इसी दिन देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश किया।

New Delhi: अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

Padma Bhushan: उत्तराखंड का गौरव बढ़ा, भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने इस 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।