Khatima दौरे पर सीएम धामी ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व.भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्व.प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

New Delhi: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार ने किया भव्य अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।