Dehradun: CM धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Valley Of Flowers: चमोली में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खुली, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र मिलना सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। यह सफलता युवाओं के वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और धैर्य का परिणाम है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाया है। नकल माफियाओं पर रोक लगाने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। अब युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता और मेरिट है।

साढ़े चार साल में 33 हजार युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।