Dehradun: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब हरिद्वार से संसद और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी केशव नेगी के पक्ष में अपनी आवाज उठाई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केशव नेगी को देवभूमि का लाल बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा कि इस संकट की घड़ी में सारा उत्तराखंड नेगी जी के साथ खड़ा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि केशव नेगी को अवश्य न्याय मिलेगा।
