Chamoli: जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमक में छात्र सम्मान समारोह, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Chamoli: जनपद के डुमक स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमक कलगोठ में बुधवार को उत्तीर्ण छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद हिम्मत सिंह नेगी इंटर कॉलेज बांसवाड़ा नंदानगर घाट के प्रबंधक दीपक विष्ट उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान यमुना भंडारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक एवं संरक्षक प्रेम सिंह सनवाल, पूर्व प्रबंधक जनता हाई स्कूल स्यूंण बेमरू बहादुर सिंह रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष अंकिता सनवाल, वन पंचायत सरपंच पूजा नेगी सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महिला मंगल दल डुमक द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों का मन मोह लिया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में दीपेंद्र भंडारी, हिमांशु सनवाल, अखिलेश सिंह, दिव्यांशु भंडारी, महिमा सनवाल, दिया सनवाल, रूपान्शी सनवाल और रिया सनवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन अंकित भंडारी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा आने वाले साल में इस कार्यक्रम को भव्य आयोजन करने की घोषणा की है।

साथ ही जो विद्यार्थी वर्ष 2026-27 के बाद 85% प्रतिशत से आगे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन करेगा उसके लिये विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से नकद 2500 की धनराशि व मेडल शील्ड बतौर ईनाम के तौर से घोषणा की गई है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण और शिक्षक

समारोह में जनता हाई स्कूल डुमक के प्रधानाध्यापक  एम.एस. विष्ट, राजकीय जूनियर हाईस्कूल डुमक के प्रधानाध्यापक वाई.एस. नेगी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ए.एस. सनवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सफल आयोजन पर जताया आभार

विद्यालय प्रबंधन अंकित भंडारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति, ग्रामवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा की।