Chamoli accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घेस मोटरमार्ग पर एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर कैल नदी में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा गया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य तेज किया गया।
वाहन में सवार थे सात लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी में कुल सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन घेस सड़क पर चल रहा था, तभी अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैक्सी सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने और पहाड़ी सड़क के खतरनाक मोड़ों को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
NEET UG 2026: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखण्ड रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा
