Dehradun: ऐतिहासिक IMA Passing Out Parade में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी

Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

पहली बार 9 महिला कैडेट हुईं पास आउट

इस वर्ष की पासिंग आउट परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार भारतीय सैन्य अकादमी से 9 महिला कैडेटों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश किया।

राष्ट्रपति ने इसे महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी और क्षमता का प्रतीक है।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय सैन्य अकादमी के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह सहित सैन्य एवं नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर नवप्रशिक्षित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

IMA POP: 16 देशों के विदेशी कैडेटों के साथ भारतीय सेना को मिले 481 नए युवा अधिकारी, IMA में रचा गया इतिहास, राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश