Champawat: लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को हल्द्वानी से जौरासी (पिथौरागढ़ )की ओर जा रही कार बंतोली के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
Chamoli में नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक, SIR अभियान की दी जानकारी
सूचना पर अपर जिला अधिकारी चंपावत के0एन 0गोस्वामी व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। अपनी जान जोखिम में डालकर 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायलों की जान बचाई गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई, जिसमें वाहन स्वामी सीआरपीएफ के जवान बलदेव कुमार की जिंदा जलने से मौत हो गई तथा वाहन चला रहे राजेंद्र कुमार भी दुर्घटना में मारे गए। महिला व दो बच्चे वाहन से बाहर छटक गए जिस कारण उनकी जान बच गई ।
एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व फायर टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निकाल कर 108 के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है उन्होंने बताया गंभीर रूप से घायलों के लिए डीएम चंपावत के निर्देश पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया तीनों घायलों का उपचार किया गया है तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है तीनों के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों के द्वारा नजरे रखी जा रही है।
