Chamoli: सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ शनिवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने देखा।
Chamoli: अपर जिलाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन, सहकारिता, सेवायोजन सहित 30 से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत छह महिलाओं—श्रीमती प्रियंका पत्नी श्री आशीष, श्रीमती प्रेमा मेहता पत्नी श्री गंगाराम चौहान, श्रीमती रेखता देवी पत्नी श्री आशीष सिंह, श्रीमती ममता देवी पत्नी श्री संदीप मलगाई, श्रीमती अनामिका पत्नी श्री अभिषेक तथा श्रीमती डॉली रावत पत्नी श्री यशपाल रावत को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।
पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री राजेश, श्री राजेन्द्र सिंह, श्रीमती गीता देवी एवं श्रीमती सुनीता सिंह को दुग्धारू पशुओं के लिए पोषक आहार (फीड सप्लीमेंट) वितरित किया गया।
कृषि विभाग द्वारा चयनित दस कृषकों को कृषि मिनी किट प्रदान की गई, जिसमें पावर वीडर एवं ब्रश कटर उपलब्ध कराए गए।
