Dehradun: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा एक्शन, फरार निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

Dehradun:  बदरीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावा हेराफेरी मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देर रात देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand: पुलिस के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर देहरादून में निकला पुलिस अधिकार मार्च’, विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम प्रमोद नौटियाल को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ कार्यालय लेकर पहुंची। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ कर रही है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद प्रमोद नौटियाल ने मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

 

गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। मामले में लगातार कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।