Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में हुई स्कूलों की छुट्टी, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Weather Alert: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलों में हालात की निगरानी करने को कहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन (18 जुलाई से 21 जुलाई तक) मौसम के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं। 18 जुलाई को देहरादून के अलावा नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं 19 से 21 जुलाई के बीच टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने की स्थिति में प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के साथ सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वहीं, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। कल देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अभिभावकों और यात्रियों से प्रशासन व मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Dehradun: CM धामी ने किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, विशेष बच्चों के लिए Visual Learning Curriculum की किताबें जारी

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व उफनते नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।