पंकज डबराल के जन्मोत्सव पर रैबार सांस्कृतिक समिति का रक्तदान अभियान, दून अस्पताल में किया ‘रक्तदान महादान’

देहरादून/नारायणबगड़, चमोली। रैबार सांस्कृतिक समिति नारायणबगड़, चमोली के बैनर तले प्रसिद्ध लोक कलाकार पंकज डबराल के जन्मोत्सव के अवसर पर देहरादून स्थित दून अस्पताल में रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। टीम रैबार सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने इस अवसर को सामाजिक सेवा और मानवता के संदेश से जोड़ते हुए रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।

रक्तदान को महादान बताते हुए समिति की ओर से लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल की दून अस्पताल के कर्मचारियों ने भी सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी पहल बताया।

दून अस्पताल के लैब टेक्नीशियन दीपक राज सिंह जगवाण ने रक्तदान के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

इन सदस्यों ने किया रक्तदान

रक्तदान अभियान में सुनील कोठियाल, पंकज डबराल, प्रसिद्ध संगीतकार शैलेंद्र शालू (Shailu on the Music), संजय कोठियाल ‘संजू’, मनदीप ‘मेंडी’, अनिल नौटियाल और नीरज जोशियाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

दून अस्पताल की टीम का मिला सहयोग

रैबार सांस्कृतिक समिति के इस अभियान को सफल बनाने में दून अस्पताल के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर सुचिता कोठारी, लैब टेक्नीशियन दीपक राज सिंह जगवाण, लैब सहायक अमित कश्यप, डॉक्टर सुनावार खान, एकता बिष्ट और काउंसलर अनीता सकलानी ने सहयोग प्रदान किया।

रैबार सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुनील कोठियाल की पहल और दूरदर्शी सोच से आयोजित इस रक्तदान अभियान को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, अस्पताल कर्मियों और सभी शुभचिंतकों का विशेष योगदान रहा।

समिति की ओर से रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों और इस सामाजिक अभियान में सहयोग देने वाले दून अस्पताल के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया। इस पहल के माध्यम से समिति ने समाज में ‘रक्तदान महादान’ का संदेश देने के साथ मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।