Dehradun: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया।देहरादून के आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही।
कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें नायब तहसीलदार के लिए 36, उप कारापाल के लिए 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के छह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच, आबकारी निरीक्षक के पांच, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह और खांडसारी निरीक्षक के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं।
