Chamoli: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Chamoli: सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब और पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच यात्रा का भावुक समापन हुआ।

इस वर्ष 23 मई से शुरू हुई यात्रा में 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनमें पाकिस्तान से आया 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल था।

Uttarakhand: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा, CJP, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

भारी बर्फबारी, बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।

 

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए चमोली पुलिस की सराहना की। आस्था, सेवा और समर्पण के साथ इस वर्ष की यात्रा संपन्न हुई। अब दोनों धाम के कपाट शीतकाल के दौरान बंद रहेंगे।