Dehradun: शारदीय नवरात्र पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शारदीय नवरात्र के पावन शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें साहस, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देती है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

राज्यपाल ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा उत्तराखंड प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।