Doiwala: डोईवाला में जिला योजना समिति के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय सभासद रियासत अली मोंटी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह नेगी जेटली को दो वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

चुनाव में कुल 20 वोट पड़े, जिनमें रियासत अली मोंटी को 11 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप जेटली को 9 वोट प्राप्त हुए।
मोंटी की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। डोईवाला की राजनीति में इस नतीजे को एक बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है।
डोईवाला नगर पालिका के भाजपा के 14 निर्वाचित सभासद है जिस कारण भजप प्रत्याशी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन निर्दलीय सभासद रियासत अली मोंटी ने एक बार फिर सभी समीकरणों को ध्वस्त कर शानदार जीत हासिल की। कांग्रेस और निर्दलीय सभासदों की मदद से तमाम सभासदों को अपने पाले में कर रियासत अली मोंटी ने अपनी राजनीतिक पकड़ को साबित कर दिया।
जीत हासिल करने के बाद रियासत अली मोंटी ने कहा कि नगर के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभी सभासदों के सहयोग से विकास योजनाओं को लाने का प्रयास करेंगे।
