Khatima में सीएम धामी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Khatima के नगला तराई में शिक्षा को मिली नई सौगात, सीएम धामी ने किया मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण