Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन साल के 365 दिन सक्रिय रहकर काम करता है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उनके संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। 70 सीटों के लक्ष्य पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं से तीसरी बार सरकार बनाने और प्रदेश के विकास को गति देने के संकल्प के साथ जुटने की बात कही।
