हरिद्वार में उत्तराखंड बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे. सीएम धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया.
राजनाथ सिंह हरिद्वार में आयोजित की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के 9 मंत्र दिये. उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यह सरकार से नहीं संगठन से चलती है. उन्होंने कहा सेवा और समर्पण भाजपा का मूलमंत्र है.
राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखंड में भाजपा हिमालय की तरह अडिग है. इसे कोई नहीं हिला सकता है. उन्होंने धामी सरकार के कामों की जमकर तारीफ की. राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा का लक्ष्य उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है. इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विशेष जोर रहेगा
इससे पहले 21 नवंबर को पहले दिन बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भरी गई.
