Aditya L1: सोलर मिशन ने सौर हवाओं का अध्ययन किया शुरू, ISRO ने शेयर की पहली फोटो

Solar Mission Aditya L1: सोलर मिशन आदित्य एल1 ने आज सौर हवाओं का अवलोकन करना शुरू कर दिया है। इसरो ने इसके बारे में जानकारी को शेयर किया है।


ISRO Solar Mission Aditya L1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य एल1 (Aditya L1) ने आज एक बड़ी छलांग लगाई है। आदित्य एल1 ने सौर हवाओं का अवलोकन करना शुरू कर दिया है। इसरो ने एक्स पर इसका एक फोटो शेयर किया है।

इसरो ने किया शेयर

इसरो ने इसके बारे में जानकारी को शेयर करते हुए कहा कि उपग्रह पर मौजूद आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (ASPEX) पेलोड ने अपना काम करना शुरू कर दिया है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। आदित्य एल1 के ASPEX में दो उपकरण- सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (SWIS) और सुप्राथर्मल एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEPS) शामिल हैं। इसरो ने कहा कि जबकि STEPS ने 10 सितंबर को काम करना शुरू कर दिया था, SWIS उपकरण शनिवार को सक्रिय हो गया और इसने उम्मीद के अनुरुप ही अपना प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: कौन है सैम मानेकशॉ? जिन पर बनी फिल्म, उत्तराखंड से भी रहा उनका नाता

सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजा गया आदित्य एल1

बता दें कि इसरो ने अपने सौर मिशन आदित्य एल1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रवाना किया था। इस मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में सौर कोरोना की भौतिकी, इसके ताप तंत्र, सोलर विंड की रफ्तार, सौर वायुमंडल के संगठन, गतिशीलता, सौर वायु वितरण, कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), फ्लेयर्स, पृथ्वी के नजदीक अंतरिक्ष मौसम की उत्पत्ति और तापमान का अध्ययन शामिल है।

कौन है पौने आठ फीट लंबे बालों के लिए गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाली स्मिता? जानें