Chardham yatra: केदारनाथ के बाद विधि विधान से खुले विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10:29 बजे खोले गए। दोपहर 12:25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।


विश्‍व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की शुरुआत आज विधिवत रूप से हो गई। सुबह 7 बजे पूरे विधि विधानपूर्वक की ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष और सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच खोल दिए गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले 

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे। इससे पहले मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां कपाट खुलने के इंतजार में थे।

ये भी पढ़ें 👉🏻:Chardham yatra: विधि- विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट

वहीं पावन धाम गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए हैं।

22 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

Chardham yatra: पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ के खुले कपाट