वंदना कटारिया के बाद हरिद्वार की एक और हॉकी प्लेयर को मिली इंडियन विमेन टीम में जगह

वंदना कटारिया के बाद हरिद्वार की एक और हॉकी प्लेयर इंडियन विमेन हॉकी टीम में जगह मिली है। श्यामपुर कांगड़ी गांव की रहने वाली मनीषा चौहान जल्द ही एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए बेल्जियम और इंग्लैंड जायेगी। हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम में मनीषा चौहान का चयन

मनीषा चौहान का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। मनीषा के पिता ज्ञान सिंह हाल ही में बीएसएफ से सेवानिवृत हुए हैं। मनीषा के हॉकी करियर की शुरुआत श्यामपुर स्थित श्री राम विद्या मंदिर से हुई। स्कूल के फिजिकल टीचर और हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने मनीषा के खेल को निखार दिया। बलविंदर सिंह का कहना है कि मनीषा के अंदर डिसिप्लिन और दृढ़ इच्छा शक्ति है, उन्हें विश्वास था कि मनीषा का एक दिन इंडियन टीम में सिलेक्शन जरूर होगा।

ये भी पढ़ें 👉🏻:T20 World Cup: टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल का कटा पत्ता, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

वहीं बेटी की इस उपलब्धि से खुश मनीषा के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी देश के लिए मेडल जरूर लायेगी। मनीषा का चयन इंडियन टीम में बतौर मिडफील्डर किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में हैट्रिक गर्ल के नाम से मशहूर वंदना कटारिया भी हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली है।