Allu Arjun: जो हुआ उसके लिए माफी…’ जेल से बाहर आते ही क्या बोले अल्लू अर्जुन ?…जानिए 

Allu Arjun: पुष्पा 2 अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद की चांचलगुडा सेंट्रल जेल में एक रात बिताने के बाद रिहा हो गए हैं। सुपरस्टार शनिवार सुबह ही हवालात से बेल पर बाहर आए हैं। जेल से निकलने के बाद एक्टर की पहली प्रतिकिया सामने आई है। उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं…

अल्लू अर्जुन ने फैंस और सपोटर्स का किया शुक्रिया अदा

अल्लू अर्जुन ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया के साथ बात की है। उन्होंने इस दौरान अपने फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया को भी उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया।

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

अल्लू अर्जुन ने कहा कि वे परिवार से क्षमा मांगते हैं। ये सब एक हादसा था। मैं सिनेमाघर में अपने परिवार के साथ फिल्म देखने गया था और ये हादसा हो गया। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।

“20 साल से थिएटर में जा रहा हूं, कभी ऐसा नहीं हुआ”

अल्लू अर्जुन ने फिर कहा कि वे उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी कहता हूं।

क्यों जेल गए थे अल्लू अर्जुन?

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अल्लू अर्जुन भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे और ऐसे में एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज कराया गया था। 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया था।

हफ्ते की अंतरिम जमानत पर पुष्पा 2 एक्टर

गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया था। वहीं तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर को 4 हफ्ते की बेल दी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बेल का आदेश थाने नहीं पहुंच सका और सुपरस्टार को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी।

जेल में ऐसे बीती रात 

अल्लू अर्जुन को जेल में कैदी नंबर भी दिया गया। उन्हें 7697 कैदी नंबर से पहचान मिली। वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए। अल्लू अर्जुन को मंजीर बैरक के क्लास -1 कमरे में रखा था। अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई। वे आज सुबह ही जेल से बाहर आए हैं।

परिवार से मिले अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बाद अपने घर पहुंचने से पहले गीता आर्ट्स ऑफिस गए। वहां से जुबली हिल्स स्थित अपने घर अल्लू गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उनके दोस्त और कई सितारे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

पत्नी स्नेहा रेड्डी हो गई भावुक

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नज़र आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें गले लगाया और वह भावुक हो गईं। फिर दादी मां ने भी बेटे की नजर उतारी और गले लगाकर स्वागत किया ।

बता दें कि मृत महिला रेवती के पति ने केस वापस लेने की बात कही है।