Loksabha Election: पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन

पौड़ी ।बीजेपी प्रत्याशी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी ने मंगलवार 26 मार्च को पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया। नामांकन करने से पहले अनिल बलूनी ने केंद्र और राज्य के बडे़ नेताओं के साथ पौड़ी में शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनका रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहे।

अनिल बलूनी के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंची। इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल में पूरे विश्व की नजर भारत पर थी कि एक सौ 40 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत देश कैसे इस बीमारी से उभरेगा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में न केवल हमारे देश ने वैक्सीन बनाई बल्कि दूसरे देशों को भी आपूर्ति कराई।

पौड़ी से ही शुरू हुआ था अनिल बलूनी का राजनीतिक सफर

अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से है। अनिल बलूनी मूल रूप से पौड़ी जिले के ही नकोल गांव के रहने वाले हैं। अनिल बलूनी का राजनीतिक सफर उत्तराखंड के पौड़ी जिले से ही शुरू हुआ था। यूपी से अलग हुए उत्तराखंड में पहली बार साल 2002 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से नामांकन किया था, लेकिन उनका नॉमिनेशन रद्द हो गया था, जिसके खिलाफ अनिल बलूनी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक में अपील की थी।

2005 के उपचुनाव में हुई थी बलूनी की हार

साल 2002 में कोटद्वार से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी जीते थे, लेकिन सुप्रीम ने अनिल बलूनी के नॉमिनेशन को सही पाते हुए साल 2002 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर हुए चुनाव को कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद यहां 2005 में फिर से उप चुनाव हुआ था। हालांकि 2005 के उपचुनाव में अनिल बलूनी हार गए थे। इसके बाद अनिल बलूनी ने ग्राउंड पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। 2005 के बाद अनिल बलूनी ने दिल्ली का रूख किया और केंद्रीय नेताओं के बीच रहने लगे।

पीएम मोदी के काफी करीबी माने जाते है बलूनी

अनिल बलूनी पीएम मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। साल 2024 में बीजेपी ने अनिल बलूनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने के साथ ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके बाद साल 2018 में बीजेपी ने उत्तराखंड से अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजा था, जिसका कार्यकाल साल 2024 में पूरा हो गया था। अनिल बलूनी जगह बीजेपी ने साल 2024 में अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजा है लोकसभा चुनाव 2024 में अनिल बलूनी को गढ़वाल लोकसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें ✍🏻:85+ आयु के मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था

इस मौके पर अनिल बलूनी से साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे है।