भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा सदस्य, ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद संसद भवन में शपथ ली।

ये भी पढ़ें 👉🏻:Yashwant Kathoch: कौन है इतिहासकार यशवंत कठोच? जिन्हें राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित.. जानें

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महेंद्र भट्ट के साथ कई अन्य नवनिर्वाचित सांसदों को भी शपथ दिलाई।