BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों से मुलाकात

BJP Gaun chalo abhiyan: इस गांव चलो अभियान के दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

Chamoli: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने “गांव चलो अभियान”के तहत आज बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के पांडुकेश्वर गांव पहुंच कर पांडु नगरी के ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भट्ट आज रात्रि विश्राम भी पांडुकेश्वर में ही करेंगे।

बीजेपी अबकी बार 400 पार का स्लोगन

पांडुकेश्वर के ग्रेफ कैम्प पर एकत्रित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल – मालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ शानदार स्वागत सत्कार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने अपने सभी कार्यकर्ताओं की बूथ लेबल कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव में बीजेपी अबकी बार 400 पार के स्लोगन को धरातल पर सही साबित करने के लिए अब बूथ लेबल तक हर एक कार्यकर्ताओं को मजबूत पकड़ बनानी होगी। एकजुटता के साथ संगठन और मोर्चा के साथ कॉर्डिनेट करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जन – जन के पास जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा, जागरूक करना होगा की आखिर केंद्र में मोदी सरकार क्यू जरूरी है।

ये भी पढ़ें:हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने के आदेश जारी

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में पांडुकेश्वर लामबगड़ खिरों घाटी के दर्जनों युवाओं और मातृ शक्ति ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने कहा की आज मिशन 2024 के लिए इन्ही युवाओं के मजबूत इरादों और संगठन की जरूरत है पार्टी को।

भाजपा का “गांव चलो अभियान” शुरू

दरअसल भारतीय जानता पार्टी ने समान नागरिकता कानून के बाद अब “गांव चलो अभियान” के लिए अपनी पार्टी के सभी ज्येष्ठ और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें सीएम से लेकर मंत्री,सांसद,विधायक समेत करीब 29 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। जिनको एक-एक विधानसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर रात्रि प्रवास करने का निर्देश है। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भाजपा का 9 फरवरी से 11 फरवरी तक “गांव चलो अभियान” शुरू हो गया है। इस अभियान को लेकर भाजपा पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटी हुई थी। इस गांव चलो अभियान के दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है।

9 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान 

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव में प्रवास कर इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में आज 10 फरवरी को प्रवास करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।